*अयोध्या में देश और दुनिया के नामचीन जादूगरों का होगा समागम*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या में जादूगरों का समागम होगा,देश और दुनिया के नामचीन जादूगर समागम में शामिल होंगे और राम लला के दरबार में 200 से ज्यादा जादूगर एक साथ दर्शन करेंगे, दर्शन के उपरान्त चमत्कारी रूप से खाली हाथों से भगवान राम लला के नाम लिखा हुआ ध्वज प्रकट करेंगे, राम मंदिर से जादू की कला को बढ़ावा देने के लिए ललित कला में शामिल करने की करेंगे सरकार से अपील भी करेंगे,13 और 14 जुलाई को रामनगरी में जादूगरों का मेला लगेगा, भारतीय मैजिक कला ट्रस्ट के नेतृत्व में अयोध्या में जादू समागम होगा जो विश्व रिकार्ड बनाने का प्रयास करेंगे, 14 जुलाई को सुबह 6:30 बजे सभी जादूगर करेंगे एक साथ रामलला का दर्शन कर ले आशीर्वाद लेंगे,मुंबई से इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम विश्व रिकार्ड बनाने के लिए जादूगर के जादू को रिकॉर्ड करेंगी, विश्व रिकॉर्ड बन जाने पर गिनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का प्रयास करेगी।

