अयोध्या में मूंछ और शिखा उखाड़ने के प्रयास का मामला पकड़ रहा तूल

मूंछ और शिखा उखाड़ने के प्रयास का मामला पकड़ रहा तूल

जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार भोलानाथ के गांव पहुंचे पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू
अयोध्या: पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी को देखते ही पीड़ित भोलानाथ पांडे फफक कर रो पड़े तथा रोते हुए कहा कि उनकी इज्जत को पुलिस वालों ने मिट्टी में मिला दिया। पूर्व विधायक ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि उच्चाधिकारियों से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होंगी। 30अप्रैल/1मई की रात कुमारगंज थाने में तैनात दरोगा अशोक कुमार, नीरज चौरसिया, हर्ष नारायण तिवारी, सिपाही विकास गए थे दविश में। एसएसपी ने शुक्रवार को हर्ष नारायण तिवारी व अशोक कुमार को किया था लाइन हाजिर। पीड़ित परिवार कार्रवाई से नहीं है संतुष्ट। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सरूरपुर मजरे रघुवर पांडे का पुरवा गांव का है पूरा मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *