अयोध्या स्वामी महेश योगी द्वारा अनवरत 11 दिवसीय कपालभाति प्राणायाम करने की साधना से बनेगा विश्व रिकॉर्ड

*अयोध्या स्वामी महेश योगी द्वारा अनवरत 11 दिवसीय कपालभाति प्राणायाम करने की साधना से बनेगा विश्व रिकॉर्ड*

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी बसंतिया प‌ट्टी अयोध्या के लोकप्रिय संत महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी ने योग, कला व साहित्य में अनेकों विश्व रिकार्ड बना कर यशची भारत का गौरव बढ़ाया है। उसी क्रम में अब श्री योगी जी ने योग मैं अब तक का सबसे बड़ा विश्व कीर्तिमान स्थापित करने हेतु अनवरत 11 दिवस तक रातदिन कपालभाति प्राणायाम करने जा रहे हैं। वे इस आयोजन के तहत लगातार 2100000 (इक्कीस लाख) स्ट्रोक कपालभाति करने का विश्व रिकॉर्ड बनायेंगे। यह आयोजन 5 सितंबर 2024 को दिल्ली में होना सुनिश्चित है। किन्तु 11 दिवस की इस कपालभाति संकल्प साधना को निर्विघ्नम पूर्वक पूर्ण करने हेतु स्वामी महेश योगी 2 अप्रैल 2024 दिन मंगल वार से अपने निज आश्रम गोविंदगढ़ हनुमानगढ़ी में 6 माह तक अन्न त्यागकर प्रतिदिन 11 घंटे कपालभाति की साधना करेंगे। 22 नवंबर 2022 को सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में अयोध्या के वरिष्ठ संत जनों की उपस्थिति में स्वामी महेश योगी ने श्री हनुमान जी का आशिर्वाद लेकर 14 वर्ष के अंतराल में भारत के चारों दिशाओं में चार दिव्य योग धाम की स्थापना का संकल्प लिया था, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महेश योगी ने अपने पूज्य गुरुदेव भगवान स्वर्गीय श्री संतोष दास जी की सहमति से 14 वर्षीय यात्रा को सफल आयाम तक ले जाने हेतु पांच संकल्प लिए थे जिसमें से एक 11 दिवस अनवरत कपालभाति करने का भी रहा। उनकी हार्दिक इच्छा थी कि यह साधना महेश योगी श्री हनुमानगढ़ी गर्भगृह में हनुमान जी के दर्शनौघांत आरंभ करें किसकी तिथि भी उन्होंने मार्च माह में नियत की थी, किंतु आज उनकी ना मौजूदगी में स्वामी महेश योगी अपने निज आश्रम गोविंदगढ़ हनुमानगढ़ी में इस साधना को आरंभ कर रहे हैं। योग व कपालभाति मैं साधना करना व रिकॉर्ड बनाना स्वामी महेश योगी के लिए यह पहला वाक्या नहीं है इसके पहले भी इन्होंने 2018 में सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में 13 घंटे कपालभाति करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया तत्पश्चात सन 2018 में योग गुरु स्वामी रामदेव जी व राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के संयोजन में 23 घंटे 10 मिनट कपालभाति करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया तथा 2019 में ही मेवाड़ इंस्टीट्यूशन गाजियाबाद में महेश योगी ने पुनः 51 घंटे 10 मिनट तक कपालभाति करने का विश्व कीर्तिमान स्थापितकर पुरी दुनिया को चौका दिया। इस विशिष्ठ उपलब्धि के लिए योगगुरु स्वामी रामदेव जी, श्री श्री रविशंकर जी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे व भारत के अन्य विशेष जनों ने महेश योगी को
शुभकामनाएं प्रेषित कर बढ़ाई दी। इसके अतिरिक्त महेश योगी ने गुजरात सरकार के निर्देशन में 51 घंटे अनवरत योग मैराथन, अंबेडकर नगर में अनवरत 76 घण्टे योग मैराथन तथा 2019 में महाराष्ट्र सरकार के निर्देशन में सवा घंटे शीर्षासन में कपालभाति करने का रिकॉर्ड तथा राजस्थान मेवाड़ में 1 मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके अतिरिक्त चित्रकला के क्षेत्र में 11000 चित्रों का सृजन करने व भारत के महान मनीषियों की सबसे बड़ी व्यक्ति चित्र श्रृंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड व साहित्य के क्षेत्र में दिव्य भारत गौरव ग्रंथ लिखने व भारत ऋषि ज्ञान एनसाइक्लोपीडिया लिखने का विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं।
सन 2022 में दिव्य भारत निर्माण यात्रा आरंभ करते समय से ही स्वामी महेश योगी ने 14 वर्ष के लिए चरण पादुका का त्याग व एक वख धारण करने का संकल्प लिया था जिसका अनुपालन वे करते आ रहे हैं।
महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के संस्थापक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *