अर्थ एक्सप्रेशंस’ के जरिए बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
– *ग्रीन कार्निवल में दिखी रचनात्मकता की झलक, पृथ्वी बचाने का लिया संकल्प*
– *फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में अर्थ डे पर रंगों और प्रतिभा के साथ मनाया गया पर्यावरण उत्सव*
*लखनऊ:* धरती के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से फीनिक्स यूनाइटेड, आलमबाग, लखनऊ में “अर्थ एक्सप्रेशंस: ग्रीन कार्निवल” का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रकृति के प्रति अपने भाव प्रकट किए।
कार्यक्रम के दौरान ड्रॉइंग प्रतियोगिता और टैलेंट शो मुख्य आकर्षण रहे। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और पृथ्वी को बचाने के संदेश दिया। वहीं टैलेंट शो में प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और अभिनय के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह प्रकृति थीम पर आधारित रहा, जहां बच्चों ने पेड़-पौधों और धरती से जुड़े विभिन्न पहलुओं से लोगों को आकर्षित किया। मॉल में शॉपिंग का अनुभव अब और भी खास हो गया है। ग्राउंड फ्लोर पर द इंडियन गैराज कंपनी और फर्स्ट फ्लोर पर मिनीसो के फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर्स खुल गए हैं।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर संजीव सरीन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है। बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना विकसित करना हमारे सबसे बड़ी जरूरत है।
कार्यक्रम के आखिर में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही, उपस्थित लोगों को ‘मस्ती ज़ोन’ की ओर से विशेष गेमिंग वाउचर्स भी दिए गए, जिससे बच्चों की खुशी दोगु
नी हो गई।

