अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कारगिल विजय उत्सव आयोजित किए जाने के संदर्भ में संयुक्त बैठक किया गया 

अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कारगिल विजय उत्सव आयोजित किए जाने के संदर्भ में संयुक्त बैठक किया गया

देश की उपासना ब्यूरो

लखनऊ : दिनांक 7 जून 2026 दिन रविवार सायं 5:00 बजे से 7:30 बजे तक अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर साहब के वृन्दावन योजना सेक्टर 5 में स्थित कार्यालय में अवध प्रांत एवं लखनऊ जिला कार्यकारिणी की कारगिल विजय उत्सव आयोजित किए जाने के संदर्भ में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख मेजर आनन्द टंडन, प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, प्रांत महासचिव सूबेदार मेजर बी एल वर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष सूबेदार अशोक कुमार पांडे, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख नायब सूबेदार कामता सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंट अफसर ललित मोहन पंत, लखनऊ जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर डीपी चौबे, लखनऊ असिस्टेंट सेक्रेटरी सी पी ओ घनश्याम केसरी, सूबेदार मेजर ब्रह्मेश्वर सिंह, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अनिल सिंह, सूबेदार मेजर पी सुरेश कुमार, सूबेदार मेजर रामेश्वर सिंह, नायब सूबेदार दिनेश कनौजिया उपस्थित रहे।

बैठक का आरंभ संगठन मंत्र से किया गया।

आज नायब सूबेदार दिनेश कनौजिया ने संगठन की सदस्या ग्रहण की।

बैठक में कारगिल विजय दिवस मनाने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। कारगिल विजयोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर साहब ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से पूरी ऊर्जा से पूर्व सैनिकों को जोड़ने और कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए आग्रह किया। इस क्रम में अगली बैठक 2-3 दिन में पुनः रखी जाएगी।

21 जून को विश्व योग दिवस पर अधिकतम पूर्व सैनिकों से भाग लेने के लिए आग्रह किया। इस योग दिवस में सूबेदार मेजर ब्रह्मेश्वर सिंह जो कि आर्ट ऑफ लिविंग के जानकार हैं, इनकी विशेष भूमिका रहेगी। प्रांत अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से पूरी ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

शांति पाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई। प्रांत अध्यक्ष की ओर से बैठक में उपस्थित लोगों के लिए जलपान और आइसक्रीम की व्यवस्था की गई थी जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

अतः में प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर साहब के सौजन्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक साथियों ने राहगीरों को फल वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *