अवैध ई-फार्मेसी के विरोध में फैजाबाद केमिस्टम एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन
फोटो
अयोध्या।बुधवार को राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर अवैध ई-फार्मेसी संचालन एवं कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण के विरोध में सभी दवाओं की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं।फैजाबाद केमिस्ट्स एंड ड्रग्स एसोसिएशन, अयोध्या द्वारा बंदी की ऐतिहासिक और अति-शीघ्र सफलता मिली है,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:00 बजे एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद की अध्यक्षता तथा महामंत्री आनंद नेतृत्व में कई दवा व्यवसायी कुअर कॉम्प्लेक्स से कलेक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा।बंदी को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने के लिए अध्यक्ष अवि आनंद, महामंत्री आनंद अग्रहरी एवं यूनियन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा मोटरसाइकिल से विभिन दवा राजारों का सघन दौरा कर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद के सभी थोक एवं फुटकर दया दुकानदारों ने अपने प्रतिधन रखकर आंदोलन को अपना शत-प्रतिशत सहयोग प्रदान किया, जिससे बंदी को तुरंत अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुआ।इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव,राकेश सोनी,रोमी, अमित दिवाकर, बीरेंद्र जायसवाल, राजेंद्र यादव, कृष्ण गोपाल कसौधन, राकेश, गोपी नाथ, पंकज कुमार शरद सिंह संजय जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव नेहा रस्तोगी शहीद कई पदाधिकारी रहे। वही उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के दोनों गुटों ने समर्थन किया जिसके अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, कविंद्र शाहिनी, प्रेमनाथ राय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

