अयोध्या। परीक्षेत्र के नियुक्त आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने अपना पदभार ग्रहण किया, इसके बाद कार्यालय में तैनात स्टाफ के साथ परिचय बैठक की और रामलला अयोध्या हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया, यहां के पूर्व में तैनात आईजी डॉ संजीव गुप्ता का स्थानांतरण कर उन्हें आईजी कानून व्यवस्था बनाए गया है वर्ष 2002 बैच के आईपीएस कविंद्र प्रताप सिंह इससे पूर्व प्रयागराज के आईजी थे उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दर्जनभर मैडम भी मिल चुके हैं इससे पूर्व व बस्ती प्रयागराज उधम सिंह नगर देवरिया बहराइच सीतापुर फतेहपुर जीआरपी एसटीएफ में एसएसपी व डीआईजी के पद पर तैनात रह चुके हैं वर्ष 2013 में उन्होंने प्रयागराज में होने वाले विश्व के सबसे बड़े मेला कुंभ में एसपी ट्रैफिक व वर्ष 2019 में डीआईजी/ एसएसपी की जिम्मेदारी सकुशल पूर्व निभाई थी इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा अवार्ड भी दिया गया है, उन्होंने हाई स्कूल इंटर ग्रेजुएशन एलएलबी एल एल एम की डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हासिल की है,

