आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर-मार्टिनगंज मार्ग पर शनिवार की शाम करीब पांच बजे दुर्गा जी मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर-मार्टिनगंज मार्ग पर शनिवार की शाम करीब पांच बजे दुर्गा जी मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी विजय (30) पुत्र रामप्रसाद और सागर (24) पुत्र सुरेश शनिवार को घर का सामान खरीदने गंभीरपुर बाजार आए थे। शाम करीब पांच बजे सामान खरीदकर दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गंभीरपुर-मार्टिनगंज मार्ग पर दुर्गा जी मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी मुहम्मदपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी गंभीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *