ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर लगभग 12:00 ग्रेटर नोएडा के यीडा सिटी में बनकर तैयार हो रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे, आज शनिवार को मुख्यमंत्री सबसे पहले राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आए, एयरपोर्ट पर पहुंचने के साथ ही योगी जी ने तुरंत अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट की तैयारियों का बारीकी से जायजा लेना शुरू कर दिया निरीक्षण के बाद उन्होंने एक समीक्षा बैठक भी बुलाई | यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरपोर्ट आगमन से पहले चल रही सारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुख्ता निरीक्षण करना है, एयरपोर्ट परिसर में इन दिनों रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और पार्किंग क्षेत्र में कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है| प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआईएसएफ और अन्य एजेंसियों को धीरे-धीरे तैनात किया जा रहा है, आने वाली 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं, उनके आगमन को लेकर लगातार प्रशासन, प्राधिकरण और एयरपोर्ट के प्रबंधन टीमों की बैठकें हो रही हैं | एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों की भी मरम्मत और सौंदरीकरण का कार्य हो रहा है |

