ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा, 27 सितंबर। आयुर महोत्सव 2026 में एज आयुर्वेद, फ्रॉम द हाउस ऑफ बैद्यनाथ ने आयुर्वेद को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ने की दिशा में सूर्यशिरोधारा® पोर्टेबल शिरोधारा उपकरण और डायरेक्ट टू वैद्य (DTV) सेवा की शुरुआत की।
कंपनी के अनुसार, श्री बैद्यनाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट में विकसित सूर्यशिरोधारा® पारंपरिक शिरोधारा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और पोर्टेबल बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह गुरुत्वाकर्षण आधारित उपकरण है, जिसे बिजली, मोटर या प्लंबिंग की आवश्यकता नहीं होती। करीब 1.5 लीटर द्रव से लगभग 45 मिनट का सत्र किया जा सकता है और इसे आसानी से अलग कर साफ किया जा सकता है।
उपकरण का एमआरपी ₹18,999 निर्धारित किया गया है, जबकि लॉन्च मूल्य ₹15,999 रखा गया था। लॉन्च के अवसर पर एज आयुर्वेद के संस्थापक एवं निदेशक धनंजय शर्मा को नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। कंपनी के अनुसार, यह उपकरण 31 मई 2026 को प्रयागराज में लॉन्च किया गया था।
वहीं, DTV सेवा के तहत पंजीकृत वैद्य कंपनी से आयुर्वेदिक औषधियां, त्रिदोषिक तेल और सूर्यशिरोधारा® उपकरण सीधे चिकित्सक मूल्य पर मंगा सकेंगे। कंपनी का उद्देश्य वैद्यों को सीधे आपूर्ति के साथ नए उत्पादों तक शुरुआती पहुंच उपलब्ध कराना है।
आयुर महोत्सव में सूर्यशिरोधारा® को लेकर चिकित्सकों और आम लोगों में भी रुचि देखने को मिली। 26 सितंबर को धनंजय शर्मा ने “आयुर्वेद गोज़ ग्लोबल: प्रामाणिकता खोए बिना विस्तार” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा की अध्यक्षता की, जिसमें वैश्विक विस्तार के साथ आयुर्वेद की मूल परंपराओं और गुणवत्ता को बनाए रखने पर जोर दिया गया।

