ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सपा नेता व सनातन धर्म परिषद के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहा चुनाव लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव है जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे संघर्ष में प्रदेश की जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और सड़कों पर उतर चुकी है जिसकी झलक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए 2 चरण के मतदान में साफ तौर पर दिखाई दे रही है जिसकी रफ्तार आखिरी चरण के मतदान तक और तेज दिखाई देगी। 10 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार व अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में आम जनता की लोकतांत्रिक सरकार होगी जिसे सही मायने में हम रामराज्य कह सकते हैं। क्योंकि आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारा, न्याय युक्त व भेदभाव रहित समाज ही राम राज्य है और रामराज्य ही समाजवाद है।

