इंटर्नेशनल ओलंपियाड में सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अर्जित किए शीर्ष स्थान*

*प्रेस नोट*

 

 

*इंटर्नेशनल ओलंपियाड में सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अर्जित किए शीर्ष स्थान*

 

रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद के पांच विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में *इंटरनेशनल स्तर पर रैंक* हासिल की है। हर वर्ष विद्यालय में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता हैं, जिसमें विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी भाग लेते हैं। गत सत्र में भी देश – दुनिया के हजारों छात्रों ने एस.ओ .एफ. ओलंपियाड परीक्षाओं में भाग लिया था, जिसमें सेंट पॉल्स के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय के कक्षा दूसरी के छात्र गार्विक गौतम ने गणित विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 94 वां स्थान और क्षेत्रीय स्तर पर 78 वां स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सामाजिक विज्ञान में अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रमश: कृश्वी हाड़ा को 44 वां, दिशा कटारिया को 60 वां, व्याख्या गंगवार 65 वां और ध्रुव सेन 96 वां और क्षेत्रीय स्तर पर क्रमश : 36 वां, 47 वां , 51वां और 79 वां स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को इंटरनेशनल गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

 

इसके अतिरिक्त 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस और सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

सभी मेधावी छात्रों को प्रार्थना सभा के दौरान मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “बच्चों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। सेंट पॉल्स विद्यालय सदैव बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *