ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु डी0के0 ठाकुर, पुलिस आयुक्त लखनऊ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सुश्री अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस उपायुक्त मध्यलखनऊ, राघवेन्द्र मिश्र, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण एवं पंकज कुमार श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के नेतृत्व में गठित थाना कृष्णानगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज चोरी के मुकदमे में नामित अभियुक्ता 01. जेसमीन खातून D/O जावेद अली निवासी खबलार भिन्टा बनबहा बरपेटा आसाम व हाल पता भजीक का प्लाट जयप्रकाश नगर थाना कृष्णानगर उम्र 19 वर्ष मय चोरी के माल सहित जय प्रकाशनगर चौराहे के पास स्थित सजना फुट वियर की शॉप के पास से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एक अदद चैन पीली धातु, एक अदद अंगूठी पीली धातु,दो अदद कान के टप्स पीली धातु ,एक अदद अंगूठी सफेद धातु, 1500 रुपये नगद बरामद किए।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सन्दीप कुमार शर्मा, कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह, महिला कांस्टेबल रेखा सोनकर, महिला कांस्टेबल रजनी देवी आदि शामिल रहे।

