इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने रजनीश यादव की हत्या की घटना का 24 घंटे के अन्दर किया सफल अनावरण

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त डी0के0 ठाकुर के निर्देशन , पुलिस उपायुक्त दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन , अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार व हमराही कर्मचारीगण द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 556/21 धारा 302/201 भादवि0 में वांछित अभियुक्तगण 1. सुनील यादव पुत्र जगदेव यादव 2. नैना यादव पुत्री प्रवेश यादव निवासीगण सलेमपुर पतौरा थाना पारा जनपद लखनऊ व एक किशोर अपचारी को मुखबिर की सूचना पर जीरो प्वाइंट के आगे आगरा एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही से हत्या में से प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद हथौड़ी, एक छेनी व खून लगा डन्डा बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि वादी मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रताप यादव निवासी ग्राम सलेमपुर पतौरा थाना पारा जिला लखनऊ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीरी सूचना दी गयी कि उनके भाई रजनीश यादव का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, महिला द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी के भाई की हत्या कर देने तथा लाश को अपने घर के बने सैफ्टी टैंक में छुपा देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 556/21 धारा 302/201 भादवि0 दिनांक 25/11/2021 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि मृतक रजनीश यादव का अभियुक्ता नैना यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था, मृतक रजनीश यादव, अभियुक्ता नैना यादव को काफी दिनो से परेशान कर रहा था इसी बात को लेकर अभियुक्ता द्वारा अपने परिजनों के साथ षणयंत्र रचकर एक राय होकर मृतक रजनीश यादव को फोन करके अपने नवनिर्मित मकान में बुलाया गया तथा प्रवेश यादव उर्फ भोला, सुनील यादव, नैना यादव व उनके छोटे भाई द्वारा मिलकर रजनीश यादव की हत्या कर दिया गया व लाश को अपने नवनिर्मित मकान के सेफ्टी टैंक में छुपाकर उसका ढक्कन बन्द कर दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पारा पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राजेश कुमार , उप निरीक्षक विश्वदीपक चौकी प्रभारी मोहान रोड, उप निरीक्षक रवीश कुमार, उप निरीक्षक राहुल त्रिपाठी, कांस्टेबल रवि यादव , कांस्टेबल अंकुर, महिला कांस्टेबल अन्तिमा पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *