इनरव्हील क्लब की नयी कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर मैत्री,सेवा एवं अंतरराष्ट्रीय समझ विकसित करने हेतु तथा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अग्रणी स्वैच्छिक संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर का अधिष्ठापन व पद ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के मंगलम लान में चार्टर अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह,श्रीमती माधुरी सिंह (अवकाश प्राप्त प्राचार्य, तिलकधारी सिंह महाविद्यालय),
श्रीमती दमयंती जायसवाल, श्रीमती विमला सिंह द्वारा अन्य सदस्यों के साथ दीपप्रज्वलित कर किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती मृदुला सिंह को अध्यक्ष, श्रीमती ममता मिश्रा को सचिव, श्रीमती शोभा सिंह को कोषाध्यक्ष, डा.पूनम मिश्रा को आई एस ओ व श्रीमती संध्या सिंह को एडिटर पद का दायित्व एवं पदभार पूर्व के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण व कालर पहना कर सौंपा गया।
सुन्दर स्वागतगान कु.गर्विना व कु.देवयानी ,
संगीतमय गणेश वंदना मास्टर तनुश द्वारा प्रस्तुत किया।
समारोह में संस्था की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला जायसवाल द्वारा अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया गया तथा आगामी सत्र 2022-23 की अध्यक्ष श्रीमती मृदुला सिंह को कॉलर पहना कर व पुष्पगुच्छ देकर नए अध्यक्ष पद पर स्थापित किया गया तदोपरांत नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्व के अनुसार कार्य करने हेतु नयी अध्यक्ष श्रीमती मृदुला सिंह द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया तथा उसके लिए संस्था के अन्य सदस्यों का सहयोग एवं समन्वय प्राप्त करने हेतु आह्वान किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग एवं समन्वय के लिए तिलकधारी महाविद्यालय की अवकाश प्राप्त प्राचार्य व संस्था की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती माधुरी सिंह श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, पौधरोपण हेतु पूर्व अध्यक्ष सुनीता सिंह चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह, प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए निवर्तमान अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल, अंजना सिंह, शोभा सिंह, शीला सिंह, योगासन व व्यायाम के लिए आरती शुक्ला, डा.पूनम मिश्रा,
जल संचयन के लिए वंदना सिंह, रंजना शुक्ला,अर्चना उपाध्याय, अन्विता सिंह, संध्या सिंह विमला सिंह,दमयंती जायसवाल, सरोज सिंह, ममता मिश्रा , प्रियंका पांडेय
से अपील की गई, स्वास्थ्य क्षेत्र में संस्था सदस्य
डॉ. कुसुम पांडे और डॉक्टर अमृता सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उक्त समारोह में संस्था में पूर्व से सक्रिय व अपने अपने क्षेत्र के ख्यातिलब्ध परिवार की पांच नयी सदस्यों
वन्दना सिंह, मीना सिंह-1,
अन्विता सिंह, रंजना शुक्ला, मीना सिंह -2 को अध्यक्ष मृदुला सिंह द्वारा इनरव्हील क्लब का पिन पहनाकर औपचारिक रूप से प्रवेश दिया गया तथा संस्था द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने हेतु सदैव तैयार रहने का आह्वान किया गया।
अध्यक्ष मृदुला सिंह द्वारा अध्यक्षीय प्रतिवेदन पढ़ा गया, सरोज सिंह ने कार्यक्रम में सभी पधारे आगंतुकों, अतिथियों व परिजनों का तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वालों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया,
पूर्व अध्यक्ष व संस्था के उत्थान व प्रसार में अहर्निश संलग्न श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने कार्यक्रम का कुशल संचालन कर समारोह को भव्य व गरिमामय तरीके से संपन्न होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *