इविवि में छात्रसंघ बहाली को लेकर पोस्टर वार

इविवि में छात्रसंघ बहाली को लेकर पोस्टर वार
लक्ष्मी- और म्योहॉल चौराहे पर लगाए पोस्टर
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ की बहाली का मुद्दा एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार सुबह लक्ष्मी चौराहे, मेयोहॉल चौराहे और महिला छात्रावास के सामने छात्रसंघ बहाली को लेकर पोस्टर लगाए गए।
पोस्टरों के जरिए सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर सवाल किया गया। इनमें लिखा था-यूपी में छात्रसंघ पर ताला, दिल्ली में जीत पर माला” और “यूपी में छात्रसंघ चुनाव कब बहाल होंगे?
एनएसयूआई यूपी के प्रदेश महासचिव और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता आदर्श सिंह भदौरिया ने कहा- अब छात्रसंघ बहाली के सवाल को विश्वविद्यालय परिसर से बाहर शहर के प्रमुख चौराहों तक ले जाया जा रहा है। चौराहों पर लगाए गए पोस्टरों के जरिए सरकार से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार को लेकर सवाल किया जा रहा है।
दिसंबर 2025 में एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा, एसएफआई और दिशा छात्र संगठन समेत कई संगठनों ने संयुक्त महापंचायत की थी। इसमें छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया था। आदर्श भदौरिया समेत कई छात्र नेताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया था।
शहर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगाकर एक बार फिर छात्रसंघ बहाली की मांग उठाई गई है। छात्र संगठन इस मुद्दे को विश्वविद्यालय परिसर से बाहर लाकर सार्वजनिक चर्चा में बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *