इसरो चीफ डॉ० एस० सोमनाथ ने विज्ञान, तकनीकी, और नवप्रवर्तन को बढ़ाया देने के लिए प्रेरित किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश की टीम इंडिया इंटर नेशनल साइंस फेस्टिवल, फरीदाबाद, हरियाणा में प्रतिभाग कर रही है। आज फेस्टिवल के दूसरे दिन विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश से निदेशक, डा० धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, डा० राजेश कुमार गंगवार और डा० पूजा यादव, वैज्ञानिक अधिकारी सुमित कुमार श्रीवास्तव और तकनीकी अधिकारी संदीप यादव और एच सी अवस्थी ने प्रतिभाग किया। टीम में रिमोट सेंसिंग एवम् एप्लीकेशन सेंटर से वैज्ञानिक डा० संघर्ष राव और अजय कुमार ने प्रतिभाग किया । निदेशक एवम् संयुक्त निदेशक ने एस एंड टी मिनिस्टर्स कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश विज्ञान की जरूरतों एवम् आवश्यकताओं से भारत सरकार को अवगत कराया। आज अंतिम दिन इसरो चीफ, डॉ० एस० सोमनाथ ने सभी काउंसिल्स को उद्बोधन दिया । सभी परिषदों को अपने प्रदेशों में विज्ञान, तकनीकी, और नवप्रवर्तन को बढ़ाया देने के लिए प्रेरित किया । नरेंद्र भूषण, प्रमुख सचिव, विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सभी कार्मिकों ने सभी पंडालों , एग्जिबिशन हॉल्स, और कार्यकर्मों का भ्रमण किया और पूरे कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट बनाने में जुटे रहे । डॉ पूजा यादव ने वूमेन साइंटिस्ट, यंग साइंटिस्ट कॉन्फ्रेंस, इसरो स्पेस हैकथान में प्रतिभाग किया । निदेशक और डॉ राजेश गंगवार, संयुक्त निदेशक ने एस एंड टी मिनिस्टर्स कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया । सभी कार्मिकों द्वारा इसरो के 500 पीको सैटेलाइट लॉन्च करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते देखा ।सुमित श्रीवास्तव, वैज्ञानिक अधिकारी, संघर्ष राव, वैज्ञानिक और अजय कुमार, लैब इंचार्ज के द्वारा मेगा एक्सपो के प्रत्येक एग्जिबिशन का भ्रमण किया गया तथा साइंस थ्रू गेम्स एंड टॉयज, साइंस मीडिया कॉन्फ्रेंस और विज्ञानिका का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की गई । संदीप यादव, तकनीकी अधिकारी और एच सी अवस्थी द्वारा न्यू एज टेक्नोलॉजी शो और इनोवेशन फेस्टिवल का भ्रमण कर रिपोर्ट्स तैयार की गई ।

