उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंच कर नेत्रपाल सिंह अठवाल ने हाल चाल लिया*

*उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंच कर नेत्रपाल सिंह अठवाल ने हाल चाल लिया*

देहरादून। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह अठवाल ने देहादून स्थिति पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंच कर उनका हाल चाल लिया। उन्होंने बताया दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एमआईईटी कॉलेज मेरठ के पास हुए सड़क हादसे में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी आपसी टक्कर की चपेट में आ गई. हादसे में हरीश रावत सुरक्षित रहे, हालांकि उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा. पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें दूसरी गाड़ी से सुरक्षित रवाना किया। नेत्रपाल सिंह अठवाल ने कहा हरीश रावत हमेशा उत्तराखंड में गरीब शोषित कमेरा वर्ग दलितों पिछड़ों की आवाज उठाते रहते हैं उन्होंने कुछ समय पहले हरिद्वार जनपद में दलित समाज के लोगों के सरकार द्वारा जमीन के पट्टो को निरस्त कर दिया गया है। दलितों के पट्टो को पुनः बहाल करने के लिए रुड़की में समाज के लोगों के धरना प्रदर्शन मे पंहुचकर उनकी आवाज बनने का काम किया गया था। उससे पहले भी उन्होंने बेल्डा प्रकरण में कांग्रेस पार्टी नेताआओ को साथ लेकर दलित समाज पर हो रहे अन्याय शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी वहीं शांतरशाह मैं दलित बेटी के साथ हुए बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी उसकी भी आवाज उठाने का काम मननीय हरीश रावत जी द्वारा किया गया उनसे आशा की कि वह आगे भी लगातार दबे कुचले पिछड़े दलित समाज के लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी उसके के साथ प्रवीण कुमार गैसवाल शशि कुमार, महावीर सिंह, आदेश प्रधान आदि लोग मौजूद रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *