अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जिले में गत 31दिसंबर को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 46 रेल कर्मचारी रेलसेवा से निवृत्त हुए।इन समस्त सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सोमवार को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) वी.के. पाण्डेय द्वारा प्रत्येक कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा| इन कर्मचारियों को कुल रु० 5,85,01,176/- का भुगतान किया गया।इस अवसर पर प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, उत्तर रेलवे, लखनऊ, श्रीमती बबल यादव ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ,श्री सुरेश कुमार सपरा ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके द्वारा प्रदान की गयी रेल सेवाओं की सराहना करते हुए उनको अपनी शुभकामनाएं दी एवं सभी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

