एटीएम मशीन का लाक खोलकर पैसा निकाल लेने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार । अयोध्या शहर में एटीएम खोलकर रुपए निकालने वाला आरोपी रोहित मौर्या को गिरफ्तार किया गया जो अयोध्या थाना कैंट गोदावरी मऊ यदुवंश पुर का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर गुलाबबाड़ी मैदान के पास से अभियुक्त रोहित मौर्या को पुलिस गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई । जिसकी निशांदेही पर नरेन्द्र देव रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित झाड़ी मे छिपाकर रखा हुआ कुल 14 लाख 20 हजार रुपए व एटीएम मशीन का लाक खोलने की चाभी, ब्लैंक एटीएम कार्ड, व एटीएम खोलने हेतु पासवर्ड जेनेरेट करने वाला मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि वह पूर्व में सीएमएस कम्पनी जो कि एटीएम मशीन मे कैस लोडिंग का कार्य करती है, उसमे कर्मचारी था तथा उसे एटीएम मशीन के खोलने के तरीके की अच्छी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वह फैजाबाद शहर के विभिन्न एटीएम का लाक खोलकर पैसा निकालता था जो उसके कब्जे से बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *