एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान – एसपी ग्रामीण

एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान – एसपी ग्रामीण

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न स्थानों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजना है।इस बात की जानकारी एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने दिया।उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरुप जिले को अपराध मुक्त बनाना है। बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी सर्किल के सीओ तथा संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षकों व थाना अध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर इन अपराधियों को गिरफ्तार करें।बताया कि इसके साथ ही साथ शासन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेस 5 के तहत संबंधित थानों के थाना अध्यक्ष तथा महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला व महिला पुलिस कर्मियों द्वारा स्कूलों रेलवे स्टेशन बस स्टेशन विभिन्न चौराहा बाजरो के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में स्थित अधिकतर कॉलेज बाजारों में छात्र-छात्राओं महिलाओं को उनके सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसके साथ ही साथ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए बेटियों के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में पंपलेट पोस्टर बैनर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। बताया कि साइबर क्राइम के नोडल प्रभारी होने के नाते लोगों को पंपलेट समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूक किया जाता है उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी अनजान व्यक्तियों के काल को अनु सुना करें साथ ही साथ कोई भी ओटीपी शेयर ना करें। बताया कि इसके अलावा उन्होंने सभी सीओ तथा थानों पर तैनात प्रभारी निरीक्षक व थाना अध्यक्ष पोशाक निर्देश दिए हैं कि वह सभी अपने-अपने सीयूजी नंबर पर आने वाले फोन का जरूर जवाब दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *