आर एल पाण्डेय
लखनऊ। वैक्सीनेशन के अभियान को जारी रखते हुए आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में सभी आयु वर्ग के लोगों को मिलाकर सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई गई यह जानकारी कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने दी।
लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि आज गुरुद्वारा साहब में कोवीशील्ड तथा कोवैक्सीन दोनो की पहली और दूसरी डोज मिलाकर लोगों को वैक्सीन लगाई गई ।
इस समय जब कोरोना का नया वेरिएंट दुनिया के सामने आ रहा है तो हमारी अपील है कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें , मास्क जरूर लगाएं और शीघ्र अति शीघ्र अपना वैक्सिनेशन कंप्लीट करा ले।
गुरुद्वारा साहब के वैक्सीनेशन सेंटर में कमेटी के पदाधिकारी हरमिंदर सिंह टीटू, हरविंदर पाल सिंह नीटा, कुलदीप सिंह सलूजा और सेवादारों द्वारा वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है और साथ ही साथ इस बात का निरंतर सेवादारों द्वारा आग्रह किया जाता है कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

