कलेक्ट्रेट में अभिलेखागार विस्तार एवं नवीन सभागार निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

कलेक्ट्रेट में अभिलेखागार विस्तार एवं नवीन सभागार निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*शाहजहाँपुर* मंगलवार को डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र एवं नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) के विस्तारीकरण कार्य तथा निर्वाचन कार्यालय को बिस्मिल सभागार में स्थानांतरित किए जाने एवं वर्तमान निर्वाचन कार्यालय के स्थान पर नवीन एवं बड़े सभागार के निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार के विस्तारीकरण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अभिलेखागार की सुरक्षा एवं अभिलेखों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भवन में किसी प्रकार की अनावश्यक खिड़की, वेंटिलेशन अथवा एग्जॉस्ट की व्यवस्था न रखी जाए। साथ ही उन्होंने कार्य पूर्ण होने के उपरांत भवन की गुणवत्तापूर्ण रंगाई पुताई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बिस्मिल सभागार परिसर का निरीक्षण कर वहां निर्वाचन कार्यालय को स्थानांतरित किए जाने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही वर्तमान निर्वाचन कार्यालय के स्थान पर एक आधुनिक एवं अधिक क्षमता वाले नवीन सभागार के निर्माण के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सभागार में बैठकों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान अधिक संख्या में लोगों के उपस्थित होने पर स्थान की कमी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित सभागार के निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि का सर्वेक्षण एवं मापन कराते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट एवं आगणन तैयार किया जाए, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक विशाल एवं सुविधायुक्त सभागार का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए पर्याप्त क्षमता वाला सभागार की आवश्यकता है, जिसके दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जा

ए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *