कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, हिन्दू वाहिनी और बसपा समेत कई पार्टियों के नेता हुए शामिल

अयोध्या। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठा रही है। सड़क पर उतर कर सबकी लड़ाई लड़ रही है। सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने प्रदेश में रोजगार, उद्योग चौपट कर दिए और बेरोजगारी बढ़ गईद। अब जनता पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वह विभिन्न पार्टी से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। शुक्रवार को  देवरिया के हिन्दू युवा वाहिनी के नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चौरसिया, बसपा जिला प्रभारी आनंद प्रकाश भारती, बसपा के विधानसभा अध्यक्ष हरिप्रसाद, मछुआरा समिति के नेता पारसनाथ निषाद,  राजेश कुमार मौर्य, संजय कुशवाहा समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।  युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव के नेतृत्व में देवरिया से आए नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मुलाकात की और पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *