*कांग्रेस पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अर्थी निकाली और खिलाफ नारे लगाए*
बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हरदोई। अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव और बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बताया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विभिन्न राज्यों के विधान सभा चुनाव और लोक सभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर वोटो हेराफेरी करने का कार्य किया है आज कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय नघेटा रोड से चुनाव आयुक्त की अर्थी निकाली और खिलाफ नारे लगाए गए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण विवाद और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में तीव्र आंदोलन शुरू कर दिया है।कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और दी हिन्दू समाचार के हवाले से इस आंदोलन से जुड़े मुख्य बिंदु प्रमुख मांगें इस्तीफा और गिरफ्तारी: कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी कदाचार के आरोपों में उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के लिए एक औपचारिक प्रस्ताव (मोशन) भी प्रस्तुत किया है।पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया है और इससे मतदाताओं के मताधिकार का हनन हुआ है।देशव्यापी प्रदर्शन राज्यों में विरोध जारी है दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड और असम समेत कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किए हैं। इस मौके पर साड़ी विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी श्रीराम अनिल अपने सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा, रंजीत कुमार गौतम सुरेश कुमार अरविन्द देवेंद्र गौतम आदि हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

