कांग्रेस विधि विभाग ने गांधी जी और शास्त्री जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
आज 2 अक्टूबर की ऐतिहासिक तिथि पर प्रयागराज कांग्रेस जनों एवं कांग्रेस पार्टी विधि विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्य कर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया और उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया!
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात विधि विभाग से जुड़े पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता साथियों ने एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने देश के इन दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला!
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी, विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रयागराज मण्डल के प्रभारी हरिश्चन्द्र दूबे ने कहा की सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया।
सभा को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण द्विवेदी ने भी देश के दोनों अनमोल रत्नों का स्मरण करते हुए अपने सम्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
श्रद्धांजलि समारोह एवं गोष्ठी में प्रमुख रूप से हरिश्चन्द्र दूबे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी, प्रयागराज मण्डल, अविनाश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष , जयप्रकाश सिंह, अक़ीक अहमद, अखिलेश कुमार द्विवेदी, आशीष कुमार चौधरी, महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण द्विवेदी आदि अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

