कारगिल शहीद मेजर अंशु श्रीवास्तव के शहीदी दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुवाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

कारगिल शहीद मेजर अंशु श्रीवास्तव के शहीदी दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुवाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

देश की उपासना ब्यूरो

 

लखनऊ:दिनांक 22 जून 2026 दिन मंगलवार सायंकाल 5:30 बजे उदयगंज स्थित मुरली नगर पार्क में कारगिल शहीद मेजर अंशु श्रीवास्तव के शहीदी दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुवाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, प्रान्त मातृ शक्ति अध्यक्षा श्रीमती मंजू सिंह, प्रान्त महासचिव सूबेदार मेजर बी एल वर्मा, लखनऊ कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर डी पी चौबे ने भाग लिया और शहीद मेजर अंशु श्रीवास्तव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर जी ने कारगिल युद्ध की विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना के रणबाकुरों के अदम्य साहस और युद्धकौशल की वीर गाथा संक्षेप में प्रस्तुत किया। मातृ शक्ति अध्यक्षा श्रीमती मंजू सिंह जी ने सैनिकों का राष्ट्र के प्रति समर्पण और युद्ध के दौरान सियाचिन ग्लेशियर में सैनिकों की जिंदगी के बारे में बताया और ऐसी परिस्थिति में सैनिक परिवारों की मनो दशा का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के संयोजक संघ के अवध प्रान्त संपर्क प्रमुख श्री हरिनाम सिंह जी, पूर्व विधायक श्री सुरेश चन्द्र तिवारी जी, पार्षद चौधरी जी, संघ कार्यकर्ता एवं व्यवसाई चेतन जी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।

 

सूबेदार मेजर बी एल वर्मा

महासचिव अवध प्रान्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *