कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

सिंगरामऊ । लखनऊ से जौनपुर सड़क मार्ग से आ रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह
का शुक्रवार को भाजपाइयों ने जिले की सीमा व बदलापुर विधानसभा में प्रवेश करते ही रोक कर माला पहनाकर व ढोल ताशे के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
बछुआर गांव स्थित बार्डर पर यूपी सरकार के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु,भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु ,भाजपा नेता विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर उपाध्याय, सुनील तिवारी, बदलापुर विधायक प्रतिनिधि गंगा सिंह , विनोद तिवारी, राकेश तिवारी, धनंजय सिंह पिंटू सिंह, उन्नत सिंह,वैभव सिंह आदि लोग स्वागत करने के लिए शामिल रहे। एसडीएम बदलापुर डॉ प्रदीप कुमार , थाना अध्यक्ष कमलेश कनौजिया मय फोर्स उपस्थित रहे। उसके प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से जौनपुर के सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक करने के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *