कुएं में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

कुएं में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

जौनपुर,01 अगस्त । यूपी के जौनपुर स्थित केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के रग्घूपुर पुरवा में शनिवार को एक कुएं से अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान राकेश शुक्ला (45) पुत्र मानिक शुक्ला के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *