कुछ ख़ास खबर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

कुछ ख़ास खबर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :कचहरी की पूर्ण बंदी का अधिवक्ता संघ ने किया आवाहन
:स्टांप वेंडर रजिस्ट्री ऑफिस फोटोकॉपी सब रहेगा आज बंद
फैजाबाद बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता आलोक सिंह पर गोली चलाकर मरणासन्न किए जाने के मामले में कचहरी ठप्प रहने का आवाहन किया है। रजिस्ट्री ऑफिस बंद करने की घोषणा कल ही की गई थी और इस संबंध में रजिस्ट्रार को संघ की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। वहीं कचहरी परिसर के सभी स्टाम्प वेंडर व फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने के लिए कहा गया है।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया तो हम किसी भी हद तक जाकर आंदोलन करेंगे। अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
**************…..…********************
अयोध्या:आशा बहुओं के खिलाफ डॉक्टर फातिमा ने रौनाही थाने में दिया तहरीर, तीन आशाओं पर दर्ज होगा मामला और जाएगी नौकरी* सोहावल chc में अधीक्षक डॉ फातिमा के साथ किया है अभद्रता और अमर्यादित आचरण।
****†***************……….**************
*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ टेट अनिवार्यता से छूट तक जारी रखेगा अपना संघर्ष*

आंदोलन के तीसरे चरण में देश भर में टेट अधिनियम लागू होने के पूर्व शिक्षकों को टेट परीक्षा,की अनिवार्यता कानून को थोपे जाने का विरोध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा लगातार किया जा रहा है।प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है, आंदोलन के तीसरे चरण में देश भर में शिक्षक काली पट्टी कर शिक्षण कार्य कर रहे हैं तथा समस्त शिक्षक साथियों से उनके हस्ताक्षर पत्र भी लिए जा रहे हैं , जिसे 15 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री, एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अशोक वर्मा ने कहा कि देश ,प्रदेश के समस्त शिक्षक एक साथ आंदोलित है यहां से दिल्ली तक कानूनी लड़ाई से लेकर काले कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया जा सकता है, हम शिक्षक है हमे मजबूर न किया जाए,जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सेवा उस समय के नियमों के अधीन हुईं है जो कि RTE अधिनियम के लागू होने के पहले की है,RTE लागू होने के बाद हमारे सभी साथी टेट की अनिवार्यता को पूरा करते हैं, जिले के हजारों शिक्षक विरोध स्वरूप कालीपट्टी बांध कर आंदोलन कर रहे हैं, शिक्षकों की वाजिब मांग है सरकार को ऐसे कानून को अविलंब वापस लेना चाहिए ताकि शिक्षक अपना कार्य पूर्ण मनोयोग से कर सके,जिला कोषाध्यक्ष फूलचंद सरोज ने कहा कि शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं सरकार अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही है, हम लोग दिल्ली तक आंदोलन करेंगे, सरकार को झुकना पड़ेगा, आंदोलन और तेज होगा,आंदोलन करने वालों में डॉ मनुजेश यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अजय वर्मा जिला संयुक्त मंत्री, डॉ मुकेश आनंद जिला उपाध्यक्ष, शशि यादव जिला उपाध्यक्ष, डॉ कुसुम मानसी द्विवेदी, डॉ सुरेश कुमार मौर्य ब्लॉक संयोजक रुदौली, उमाशंकर ब्लॉक संयोजक सोहावल, मोहम्मद शहाबुद्दीन सह संयोजक सोहावल, सुनील मौर्य, सूरज प्रकाश, दुर्गेश यादव, प्रदीप मौर्य, इन्द्र भान वर्मा, नूर आलम अंसारी, अवधेश वर्मा, राम सुरेश वर्मा, मानवेन्द्र वर्मा, राज कुमार वर्मा, प्रेम लता यादव, सीमा विश्वकर्मा, शमशाद जाकिया, रीता चौहान, मुकेश आनंद अशोक रावत सहित जिले के हजारों शिक्षक आंदोलित हैं*
****”*”””””*”****………**************
अयोध्या:भरत कुंड सरोवर में मछलियों के मरने का मामला*।
एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने सरोवर का किया निरीक्षण, सविता राजपूत का बयान, मीडिया पर खबर चलने के बाद डीएम के निर्देशन पर मेरे द्वारा सरोवर का निरीक्षण किया गया जिसमें मत्स्य विभाग की टीम भी मौजूद रही, निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया है सरोवर में मछलियों की संख्या अधिक थी, जब मछलियों की संख्या अधिक होती है तो ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, मत्स्य अधिकारी के द्वारा बताया गया कि तालाब में अधिक मछलियां होने के कारण या कुछ पर्यावरण के कारण जिसमे आसमान में बादल होने के कारण उन्हें पर्याप्त सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाई जिसके कारण उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। इस स्थिति से निपटने के लिए तालाब में चूने का छिड़काव कराया गया है और सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *