कोतवाली अयोध्या पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कोतवाली अयोध्या पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर तथा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देश पर तथा सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में लूट हत्या चोरी डकैती सहित अन्य आपराधिक रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा था कि इसी दौरान तीन आरोपियों को फटिक शिला रेलवे ओवर ब्रिज से कोतवाली अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनकी पहचान आकाश गुप्ता पुत्र राम बहादुर गुप्ता निवासी ग्राम मिश्र का धनौटी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया,मुकेश कुमार सिंह पुत्र राजाराम सिंह निवासी ग्राम मधईपुर थाना बनकटा जनपद देवरिया व.नितिन मौर्या पुत्र दिलीप मौर्या निवासी ग्राम नसीमापुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या के अलावा.उ.नि. प्रवीन मिश्र थाना कोतवाली अयोध्या,उ.नि. आशीष सिंह थाना कोतवाली अयोध्या,उ.नि. पवन कुमार थाना कोतवाली अयोध्या सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सलाहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *