कोतवाली नगर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
अयोध्या।बुधवार को देर शाम कोतवाली नगर पुलिस ने चौक समेत विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने चौक के अलावा फतेहगंज, सुभाष नगर, रिकाबगंज, सिविल लाइन सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर वाहन चेकिंग भी किया।इसके अलावा उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा कोई भी चौक समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज शर्मा ने बताया कि श्रावण मास मेले के दौरान विशेष सतर्कता भी बरती जा रही है।बताया कि पिछले एक सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 150 वाहनों का चालान किया गया।

