कोतवाली नगर व स्वाट टीम ने संयुक्त रुप से शराब विक्रेता को किया गिरफ्तार

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)  कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम व आबकारी निरीक्षक के कर्मियों ने संयुक्त रुप से शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार किये गये विक्रेता के पास से 18 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम व निरीक्षक मोहम्मद अरसद स्वाट टीम प्रभारी,आशीष चन्द्र त्रिपाठी चौकी प्रभारी चौक कोतवाली नगर, अयोध्या‌ व आबकारी निरीक्षक हरीन्द्र कृष्णा जनपद अयोध्या ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर ककरही बाजार के पास रविवार को आरोपी विनोद कुमार मौर्य पुत्र अमरनाथ मौर्य निवासी ककरही बाजार चूना भट्ठी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर बरामद किया। जबकि एक अन्य आरोपी राहुल गुप्ता दुकान मालिक रामप्रकाश चौक बियर की दुकान
फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *