गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना लाइनबाजार जौनपुर मय हमराह उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा हे0का0 रोशन यादव द्वारा मंगलवार को रसीदाबाद पुलिया के पास एक अभियुक्त युसुफ शाह पुत्र शहजादे निवासी टडियाना टोला पुरानी बाजार थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष को 1.100 किग्रा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना लाइनबाजार मे धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *