ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में वैसे तो पुलिसिंग बीट प्रणाली दशकों से चली आ रही है, लेकिन गाजियाबाद कमिश्नरेट के दूसरे पुलिस कमिश्नरेट जे. रविंदर गौड़ ने इसे 2 मई को और भी प्रभावी ढंग से लागू कराया| कमिश्नरेट की जनसंख्या के आधार पर थानावार कुल 2096 बीट बनाते हुए उनके बीट पुलिस ऑफिसर (बीपीओ) नियुक्त किए गए हैं | इन वीट ऑफिसरों को उच्च अधिकारियों ने यह निर्देश दिये है कि अपने-अपने एरिया के सभी अपराधियों की पूरी डिटेल जैसे इनकम सोर्स, मोबाइल नंबर, बैंक खाता आदि बीट बुक में दर्ज होगा| इन अपराधियों की गतिविधियों पर बीट ऑफीसरों की पूरी नजर होगी, और साथ ही साथ अगर कोई मित्र नजदीकी रिश्तेदार इन अपराधी प्रवृत्ति वालों की किसी भी प्रकार से मदद करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी | पुलिस कमिश्नर ने बीट प्रणाली में 10 से 15 फ़ीसदी भागीदारी महिला पुलिसकर्मियों की भी की है, इतना ही नहीं बीट पुलिस ऑफिसर के कार्यों का पर्यवेक्षण करने के लिए 770 सब इंस्पेक्टर भी तय किए गए हैं | इससे अपराध की दर घटेगी और अपराधियों का मनोबल टूटेगा |

