गाजियाबाद में रोडवेज बसें रात में अब सिर्फ अनुभवी चालक ही चला पाएंगे, राज्य सड़क परिवहन निगम ने सख़्ती से लागू किया यह नियम:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक सख्त नियम लागू किया है, जिसमें गाजियाबाद रीजन के अंदर रात्रि के समय में जो भी बसें चलती हैं, उन बसों को चलाने वाला चालक अनुभवी होना चाहिए | जिनका सेवा रिकॉर्ड पूरी तरह दुर्घटना रहित हो, अच्छी तरह से प्रशिक्षित और जिम्मेदार हो, ताकि ठंड और कोहरे के वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके| उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम(UPRSTC) ने यात्रियों के विशेष सुरक्षा के लिए यह नियम लागू किया है, कौशांबी, लोनी, हापुड़, साहिबाबाद, खुर्जा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर डिपो की सभी बसों को रात के समय में केवल चयनित और अनुभवी चालकों को ही बस चलाने की अनुमति दी जाएगी| गाजियाबाद क्षेत्र में परिवहन निगम की कुल 895 बसें संचालित होती हैं, अधिकारियों ने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने पर चालक और परिचालक दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | कौशांबी डिपो के एआरएम अंशु भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के मौसम में रात में घना कुहरा होने के कारण दुर्घटनाएं होने का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए चालकों और परिचालकों की काउंसलिंग जा रही है और उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है| इसके साथ सड़कों पर तैनात इंफोर्समेंट टीमें नियमित रूप से चालकों का ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण भी कर रही है, ताकि सुनिश्चित किया जा सके की किसी भी चालक ने शराब का सेवन तो नहीं किया है| घने कोहरे के कारण रात में चलने वाली 10-12 बसें रद्द भी कर दी गई हैं | परिवहन निगम का कहना है कि मौसम सही होने पर बस सेवाओं को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *