गैर मान्यता प्राप्त संचालित अनमोल पब्लिक स्कूल को शिक्षा विभाग जारी किया नोटिस
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जिले के रुदौली शिक्षा क्षेत्र में नियम-कायदों को दरकिनार कर अवैध रूप से चलाए जा रहे निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग की मेहरबानी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।खण्ड पिपरा स्थित अनमोल पब्लिक स्कूल’ बिना किसी मान्यता और मानक विहीन व्यवस्थाओं के धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है।बिना मान्यता के स्कूल चलने का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है,जबकि जिम्मेदार अधिकारी अब तक खामोशी साधे हुए थे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने केवल कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता का दावा किया है, जबकि इसकी आड़ में अन्य गैर-मान्यता प्राप्त कक्षाएं भी बेधड़क चलाई जा रही हैं। मानकों को दरकिनार कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।इस मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी राम कांत राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। स्कूल के पास वैध मान्यता नहीं है।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ही इस स्कूल को बंद करने के कड़े निर्देश दिए गए थे और नोटिस भी जारी की गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी रमा कांत राम ने बताया कि अनमोल पब्लिक स्कूल खण्डपिपरा को विद्यालय बंद करने की नोटिस जारी किया गया।इस अनधिकृत स्कूल को अतिशीघ्र बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग केवल कागजी नोटिस तक सीमित रहता है।धरातल पर इस गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल पर कोई ठोस कार्रवाई करता है।

