गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा शुक्रवार को जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में
गैस के बढ़े हुए दाम को लेकर खाली सिलेंडर उसके ऊपर लकड़ी और कच्चा चूल्हा बनाकर गुजिया तल के विरोध प्रदर्शन किया। पुतला जलाने की कोशिश भी किए जिसके दौरान पुलिस वालों से हुई नोकझोंक भी हुई इस दौरान जिलाध्यक्ष को हल्की चोट भी लग गयी।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा द्वारा किया गया।
जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र मे बैठी भाजपा की सरकार ने बढ़ती मंहगाई के साथ अब दुबारा गैस सिलेंडर के दामों में रु.50 की बढ़ोतरी किए मोदी सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ आज सभी जिलों मैं हमारी मां के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और यह मां की जा रही है कि महंगाई पर रोक लगाई जाए और गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को रोका जाए।

महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है कहीं से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है जिससे देश की जनता बहुत परेशान हो चुकी है।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा ने कहा कि बढ़ती मंहगाई बहुत चिंता का विषय है क्योंकि जिस तरह लगातार हर चीज महंगा होता जा रहा है उससे देश की गरीब जनता बेहाल हो रही है।

व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हींच नारायण तिवारी ने कहा कि अभी तो भाजपा सरकार ने अभी तो गैस सिलेंडर में सिर्फ रु 50 बढ़ोतरी की है लेकीन अभी आने वाले समय में सिलेंडर इससे भी दुगना महंगा कर सकती है।
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, सदर विधानसभा अध्यक्ष इसरावती बिंद, केराकत विधानसभ अध्यक्ष पंकज चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इसरार अहमद, राजेश विश्वकर्मा, इस्लाम खान, जिला अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद, राज बहादुर पाल, गुप्ता इत्यादि लोग शामिल हुए।उक्त कार्यक्रम की सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *