गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति कार्यालय पर निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप आयाेजित 

गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति कार्यालय पर निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप आयाेजित

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से डाक्टर नम्रता सूरी एवं डॉक्टर दीपिका कुमारी द्वारा 3/127 विवेक खंड, गोमतीनगर में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यालय पर, निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप आयाेजित किया गया।कैंप में लखनऊ फिजियोथैरेपी एसोसिएशन के सचिव डाक्टर संजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉक्टर विष्णु मूर्ति पाठक एवं अमित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। गोमती नगर जनकल्याण महा महासमिति के कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए एन पांडे, सचिव सी जी नायर एवं संजय निगम ने महासमिति की ओर से कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की। भारी संख्या में फिजियोथैरेपी कैंप की विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाया गया । उक्त जानकारी

संजय निगम सचिव

गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति लखनऊ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *