गोरखपुर :कैंपियरगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद डॉक्टर के भरोसे नहीं बल्कि चल रहा राम भरोसे
गोरखपुर ब्यूरो चीफ
सीएमओ साहब ध्यान दें माननीय मुख्यमंत्री जी के आंख के नीचे ये सब क्या हो रहा है इसकी जांच कराकर कारवाही कीजिए ताकि जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और सरकार में जनता की आस्था बनी रही है ,क्या इस तरह से सरकार की छवि बनेगी क्या.?
देखिए क्या हो रहा है कौन लोग हैं इसके लिए दोषी
*एक महिला संविदा कर्मचारी अपने निजी आवास पर कराई डिलीवरी नही हुई कोई कार्यवाही।*
*एक सरकारी एक्स-रे टेक्निशियन अपना एक सेंटर ब्लाक रोड पर समृद्धि एक्स-रे सेंटर नाम से चला रहे हैं। नही हो रही है कोई कार्यवाही।*
*एक फर्मासिस्ट साहब कुत्ते का इंजेक्शन लगाने के बाद लिखते हैं। मल्टीविटामिन बाहरी दवा नही हो रही है कोई कार्यवाही।*
*एक कर्मचारी चपरासी पद पर कार्यरत देखता है बाबू का काम नही हो रही है कोई कार्यवाही।*
*एम सी एच विंग में एक महिला डॉक्टर के आने से पहले हो जाती है।अल्ट्रासाउंड व ब्लड जांच महिला दाई,चार महिला गार्डों व आशाओं के द्वारा जमकर हो रही है दलाली। बाहरी दवा लिखने के बाद लग जाता है दलालों का जमावड़ा ।*

