64 यू पी बटालियन एनसीसी लखनऊ विश्वविद्यालय के कमान अधिकारी का विदाई समारोह व लखनऊ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स रैंक सेरेमनी

64 यू पी बटालियन एनसीसी लखनऊ विश्वविद्यालय के कमान अधिकारी का विदाई समारोह व लखनऊ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स रैंक सेरेमनी

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ।64 यू पी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय में आज विदाई कार्यक्रम एवं रैंक प्रदान समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन कैडेट्स की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ ही बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी.पी.एस. चौहान को विदाई देने के लिए आयोजित किया था।

समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल पी.पी.एस. चौहान (कमांडिंग ऑफिसर) थे। उनके साथ मंच 64 यूपी बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेष राय, एनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव, सुबेदार मेजर आशीष सिंह तथा अन्य पीआई स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने कैडेट्स को उनके नए पदों पर शुभकामनाएं दीं और भविष्य में अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर कैडेट्स को उनकी अनुशासनप्रियता, उत्कृष्टता और सेवा भावना के आधार पर विभिन्न रैंक प्रदान किए गए।

सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में शशांक दुबे को नियुक्त किया गया।
अंडर ऑफिसर का दायित्व कुलदीप सिंह, अशुतोष सिंह एवं सिमरन पांडेय को सौंपा गया।
कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट (सीक्यूएमएस)के रूप में विक्रांत सिंह जलाल को रैंक प्रदान किया गया।
कंपनी सार्जेंट मेजर (सीएसएम)की जिम्मेदारी अक्षत राजसी को दी गई।

सार्जेंट के रूप में जनक सिंह, उत्कर्ष राज और अंशुल यादव को नियुक्त किया गया।
कॉरपोरल पद पर मृदुल द्विवेदी, कृष्णा पाल, प्रखर रस्तोगी और त्रिपति कश्यप को रैंक प्रदान किए गए।

लांस कॉरपोरल के रूप में चयनित कैडेट्स हैं –
अखिलेश मौर्य, कौशलेंद्र कुमार सिंह,विष्णु सिंह चौहान, किशन खरवार, वैभव अवस्थी, विशाल यादव, आयुष कुमार राय, यश वर्धन सिंह, अनुष्का, एंजेल आनंद, स्रुति कुमारी, शिवांगी यादव, भूमि गुप्ता, खुशी सिंह राजपूत और शालू रावत।

रैंक का निर्धारण कैडेट्स के निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर किया गया है। यह पद भविष्य में कैडेट्स के प्रदर्शन के अनुसार परिवर्तित भी हो सकते हैं।

अपने विदाई संबोधन में कर्नल पी.पी.एस. चौहान ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संस्था नहीं है, बल्कि यह युवा वर्ग में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व और सेवा की भावना को सशक्त करती है। उन्होंने सभी कैडेट्स से देशहित में कार्य करने और एनसीसी की गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में 64 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी.पी.एस. चौहान को उनके नेतृत्व और सेवाओं के सम्मानस्वरूप एक स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट किया गया।

यह आयोजन सभी कैडेट्स और उपस्थित जनों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और स्मरणीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *