गोरखपुर में नाराज़ युवक ने सो रहे पिता की फावड़े से की निर्मम हत्या
गोरखपुर ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
बड़े भाई के इलाज के लिए जमीन बेचने को लेकर पिता से नाराज था। लोगों से कह रहा था कि अब मैं अपने पिता की हत्या करूंगा…….
शाम को जमीन बेचने को लेकर बाप-बेटे में विवाद हुआ था…
रात में पिता सो गए तब आरोपी फावड़ा लेकर आया और पिता की गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन कटकर लटक गई……… चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो बुजुर्ग चारपाई से नीचे गिरकर लहूलुहान हालत में तड़प रहा था………
आरोपी पुत्र फावड़ा फेंककर भाग रहा था। लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया……..
परिजन गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया….
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एम्स में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया…….
घटना एम्स थाना क्षेत्र के रजही रामसरिया टोला की है……

