गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर 2026।
भाजपा गौतमबुद्धनगर जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा आगामी स्नातक एवं शिक्षक चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी कांता कर्दम ने संगठन में आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में संगठन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है और कार्यकर्ता विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सेवा कार्यों और जनसंपर्क को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मंत्री आयुष पंवार, एमएलसी एवं स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, एमएलसी शिक्षक प्रतिनिधि अविनाश शर्मा, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, सत्येंद्र नागर, कर्मवीर आर्य, राजे कसाना, अरुण प्रधान, सरजीत नागर, पवन रावल, संजय चेची, सेवानंद शर्मा, विजय गौतम, मनोज गर्ग, गीता सागर, वंदना वानखेड़े, दीपक नागर, महेंद्र नागर, धीर राणा, मनोज मावी, अर्पित तिवारी, लोकेश त्यागी, दिनेश भाटी सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *