ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस

ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस
आजमगढ़ 16 सितंबर (आरएनएस)ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन उ.प्र. का स्थापना दिवस एवं चिकित्सक सम्मान समारोह हरिऔध कला केन्द्र विकास भवन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों से आए ग्रामीण चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डाॅ. बी.के. पटेल, पीजीआई एस.एम.ओ द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके की गई।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ. बी.के. पटेल ने कहा कि यदि ग्रामीण चिकित्सक न हों, तो देश की एक बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाएगी। इसलिए सरकार को इनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें स्वीकार करना चाहिए।संस्था के प्रदेश सचिव संतोष शर्मा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवा की कल्पना करना बेमानी है। ग्रामीण चिकित्सक ही कम खर्च में धरातल पर लोगों का बेहतर इलाज करते हैं, जिससे गरीबों को बड़ी राहत मिलती है। संगठन का मुख्य नारा रहा हम ग्रामीणों का करते हैं प्राथमिक उपचार, बस सरकार से मांगते हैं यही अधिकार।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डाॅ. दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. ए.के. जैसवारा, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, डाॅ. कैलाश सरोज, डाॅ. अरविन्द कुमार, डाॅ. राजेश मण्डल, डाॅ. विनोद शर्मा, डाॅ. बी.के. सिंघम, डाॅ. अतहर अली, डाॅ. ओ.पी. सरोज, डाॅ. डी.के. प्रजापति, डाॅ. राजेश मौर्या, डाॅ. जितेन्द्र यादव, डाॅ. चन्द्रेश कुमार, डाॅ. उपानन्द मलिक, डाॅ. चन्दू भट्टाचार्या, डाॅ. सतीश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *