ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कर्नाटक के वार्षिक समारोह की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कर्नाटक के वार्षिक समारोह की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न

 

बेंगलुरु। संवाददाता

 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कर्नाटक इकाई के वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर बेंगलुरू के मंत्री फ्लोरा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18 मई को प्रेस क्लब परिसर में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह की रूपरेखा, कार्यक्रम व्यवस्था तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार वाली ने की। उन्होंने उपस्थित पत्रकार साथियों एवं साहित्य प्रेमियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और उसके हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने अपनी सक्रियता, सामाजिक सरोकारों और पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के कारण पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

 

बैठक में आगामी वार्षिक समारोह को भव्य एवं प्रेरणादायी बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।

 

सुरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि पत्रकार एकता, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

 

बैठक के दौरान संगठन द्वारा

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लगातार केंद्र एवं राज्य सरकारों से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाता रहा है, ताकि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को किसी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा दबाव का सामना न करना पड़े।

संगठन की ओर से पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सहायता योजनाओं, दुर्घटना बीमा, आपातकालीन सहयोग व्यवस्था तथा आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकार परिवारों के सहयोग हेतु विभिन्न प्रस्तावों पर भी कार्य किया जा रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार अनेक कठिन परिस्थितियों में समाज के सामने सच्चाई लाने का कार्य करते हैं, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्थाएं समय की आवश्यकता हैं।

बैठक में सुरेश कुमार सिन्हा, सुजीत मंडल, मुकेश शुक्ला, अजय गुप्ता, राम गोपाल, एस.के. श्रीवास्तव, येल्ला रेड्डी तथा डॉ. अजीत कार सहित अनेक पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा तथा आने वाला वार्षिक समारोह पत्रकार एकता का सशक्त संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *