ग्राम पटपरा निवासी महेश विश्वकर्मा का 11 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार विश्वकर्मा पिछले कई दिनों से लापता है।

सिविल जज सी0डी0/एफ0टी0सी0/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पटपरा निवासी महेश विश्वकर्मा का 11 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार विश्वकर्मा पिछले कई दिनों से लापता है। थाने में रिपोर्ट करने के बाद भी अभी तक बालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया गया कि सुबह लगभग 9.30 बजे दिन अर्पित घर से बाहर खेलने गया था जो अब तक नहीं लौटा है। इसके बाद लड़के को आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
किसी सम्मानित नागरिक को इस बच्चे की जानकारी प्राप्त हो तो उनके पिता के मोबाइल नंबर 9324071768, 9516024280 पर सूचना दे सकते हैं।
———-

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *