छः दिसम्बर को लेकर अयोध्या हुई छावनी में तबदील  ,एसएसपी ने सुरक्षा कर्मियो के साथ स्वयं ली चप्पे-चप्पे की तलाशी

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है।इसके साथ ही अयोध्या जिले को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है।राम जन्मभूमि परिसर से सटे क्षेत्रों की जांच- पड़ताल की गई।सभी प्रवेश मार्गों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।वही जांच के बाद ही लोगों को अयोध्या धाम में प्रवेश दिया जा रहा है।गुरुवार को दिन भर सीआरपीएफ और ब्लैक कैट कमांडो के बूटों की आवाजें ही सुनाई दीं।जिसकी कमान जिले के
एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने स्वयं संभाल रखी थी।छः दिसम्बर को देखते हुये राम नगरी अयोध्या की सुरक्षा बढ़ा दी गई।वही खुफिया संगठनों ने सभी पहलुओं पर पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।खुफिया एजेंसियां भीड़ भाड़ वाले इलाके व होटल -धर्मशालाओ में संदिग्धों की तलाश में जुटी रही।मंदिरों में भी लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।इसके साथ ही रोडवेज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों या रुकने वाले स्थानों पर चेकिंग कराई जा रही है। एसएसपी शैलेश पांडेय खुद मोर्चा संभाले हुए थे।राम जन्मभूमि व अन्य मंदिरों ने एसएसपी ने जाकर सुरक्षा का जायजा लिया।इसके साथ ही साथ उन्होने अपने टीम के साथ पूरे दिन अयोध्या की सड़कों पर भ्रमण भी किया।इस संबंध में उन्होने बताया कि अयोध्या हमेशा से सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर रहती है।विभिन्न अवसरों पर यहां सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के द्वारा निर्देश जारी किये जाते हैं।मंदिर निर्माण के मद्देनजर रामलला व बन रहे मंदिर के साथ श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला की सुरक्षा भी बढ़ाई गयी है।वही चप्पे-चप्पे पर ब्लैक कैट कमांडो के दस्ते को तैनात किया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ यलो जोन में रूट मार्च किया।सभी सुरक्षा के पॉइंट एक्टिवेट किए गए है। क्षेत्राधिकारी अयोध्या के नेतृत्व में संपूर्ण यलो जोन पर एटीएस की टीम ने निरीक्षण किया।अयोध्या के सभी बैरियर पर सघन चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *