छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी प्रोमिला जायसवाल ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। माध्यमिक विद्यालय आर.ए. बाजार में फेवर कैसल स्टेशनरी एवं कला उत्पाद की अग्रणी कंपनी द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस चित्रकला प्रतियोगिता में छावनी परिषद के विद्यालयों के लगभग 150 छात्र-छात्राएं ने प्रतिभाग किया चित्रकला का विषय इको फ्रेंडली दीपावली और स्वच्छ भारत अभियान था, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान मंगला देवी स्कूल के विद्यार्थी रूही सिंह ने अनामता मंगला देवी विघालय द्वितीय स्थान रूही सिंह आर.ए.बाजार प्राइमरी विद्यालय एवं तृतीय स्थान आशुतोष बी.सी.बाजार ने प्राप्त किया । इस मौके पर छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी प्रोमिला जायसवाल एवं छावनी परिषद के उपमुख्य अधिशासी अधिकारी आर पी सिंह द्वारा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं फेवर कैसल के कर्मचारी नितेश सिंह स्टेट हेड उपस्थित रहे।

