जनपद में नियुक्त किए गए मास्टर ट्रेनर का जिलाधिकारी  के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  प्रशिक्षण हुआ आयोजित

अयोध्या। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु जनपद में नियुक्त किए गए मास्टर ट्रेनर का जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सायं 4-00 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण श्री अमित सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिया गया। उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर को बताया गया कि निर्वाचन के पूर्व शील्ड करने व खराब होने पर क्या क्या कार्यवाही किया जाएगाऔर निर्वाचन के पूर्व एवं निर्वाचन के दौरान ईवीएम मशीन एवं वीवी पैंट को खराब होने पर  बदलने की प्रक्रिया बताई गई तथा ईवीएम एवं बीवी पैंट को चला कर दिखाया गया और समस्त प्रक्रिया को ईवीएम एवं वी वी पैंट को चलाकर दिखाया गया ईवीएम एवं वी वी पैंट से संबंधी दो पन्ने दिए गए जिसमे ईवीएम वी वी पैंट में आने वाली खराबी, एरर, मतदान के पहले, मतदान के दौरान खराब ईवीएम एवं वी वी पैंट को बदलने की प्रक्रिया, मतदान प्रारंभ के पूर्व मॉकपोल की प्रक्रिया, शील्ड करने की प्रक्रिया आदि की संबंध जानकारी दी गई है। सभी से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट से मोबाइल नंबर पर अनिवार्य रूप से बात कर लें,  और उनको निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लें और  भ्रमण के पश्चात ए एम एफ से संबंधित रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए प्रत्येक निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करेंगे प्रशिक्षण में उप संचालक चकबंदी अयोध्या ओ पी गुप्ता, चकबंदी अधिकारी सदर विनय सिंह एवं अमित जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *