जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरसंड लखनऊ, में एनडीआरएफ़ (नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स) द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरसंड लखनऊ, में एनडीआरएफ़ (नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स) द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ । इसमें एनडीआरएफ़ के जवानों ने बाढ़ , भूस्खलन ,दुर्घटना, जैसे हालात पैदा होने पर स्वयं व लोगों की जान को बचाने के तरीके को विस्तार से बताया । जवानों ने बच्चों एवं शिक्षकों को मॉक ड्रिल के जरिये बताया कि दुर्घटना के समय चोट लगने वाले जगह को कपड़े से बाँधकर ऊपर उठाए रखना चाहिए जिससे रक्त का बहना कम हो जाय।जवानों ने आपात स्थिति में कंबल तथा टी शर्ट से किस प्रकार स्ट्रेचर बनाया जा सकता है?दिखाया । हार्ट अटैक या किसी अन्य वजह से सांस न ले पाने पर किस तरह मुहसे सांस देना व हृदय के पास प्रेशर देने वाली जगह को खोजकर दबाव देने का तरीका बताया ।पानी में डूबने से बचने के लिए रक्षा जैकेट उपलब्ध न होने पर वैकल्पिक तरीके से प्लास्टिक की बोतल,डिब्बों,बांस की लकड़ियों आदि से रक्षा जैकेट तथा नाव बनाना बताया गया ।सभी बचों को कक्षाओं में भेजकर आपदा अलार्म बजने पर अपना बचाव करते हुए खुले स्थान पर आने का अभ्यास कराया गया । यह भी बताया गया की आपदा के बाद बाहर एकत्रित होने पर सभी छात्र व शिक्षक यह सुनिश्चित कर ले की उनके सभी साथी सुरक्षित हैं। जवानों ने कहा कि मुश्किल हालात में सब्र से काम लेना है और हड़बड़ाहट में नहीं रहना है। इससे ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहती है ।विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर पर पी॰ पी॰ टी॰ के माध्यम से भी सभी प्रकार की आपदाओं तथा उससे बचने के उपाय दिखाए एवं बताए गए । पूरे मॉक ड्रिल के समय विद्यालय के प्राचार्य वी॰के॰ बाजपेयी तथा समस्त शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *